देहरादून पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रेमचंद अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उनका स्वागत करने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया।
#WATCH | BJP National President Nitin Nabin and Chief Minister Pushkar Singh Dhami received a grand traditional welcome from state BJP office-bearers, leaders, and party workers upon their arrival at the state BJP office, amid a festive and enthusiastic atmosphere. pic.twitter.com/6CzxuGbNbV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 28, 2026
देहरादून एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल, दमाऊ और फूल-मालाएं लेकर पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक मुख्य चौराहों और स्थान पर जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फूल मालाओं से स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तराखंड दौरे में नितिन नवीन सरकार के साथ ही संगठन के कार्यो की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा अध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा ऑफिस पहुंचे। यहां वे बीजेपी संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सरकार के साथ भी विचार विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है, कि गुरुवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो बैठकें करेंगे। इन दोनों बैठकों में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
