सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI Image
बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।
बताया जा रहा है, कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।
हादसे की जानकारी शेयर करते हुए सीएम धामी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में बताया, “चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”
चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कि वे स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे है। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया बताया, कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है।
#WATCH | Dehradun | Chief Executive Officer (CEO) of the Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (UCADA), Prateek Jain says, “A helicopter belonging to Trans Bharat Aviation departed from Badrinath for the Sahastradhara heliport at 1:14 PM. We have been unable to trace the helicopter’s location since it was passing through the vicinity of the Joshimath valley. Upon receiving this information, we mobilised the Chamoli district administration, the SDRF (State Disaster Response Force), and an Army unit to the area near the incident site to prepare for a proper rescue operation. As a precautionary measure, the entire fleet of helicopters belonging to Trans Bharat Aviation has been grounded…According to initial information, there were 6 people on board—the pilot plus 5 others. We will share further details once we have confirmation…”
— ANI (@ANI) October 30, 2026
प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा, खबर अपडेट की जा रही है…
