इस भाग-दौड़ की जिंदगी में दैनिक दिनचर्या बिगड़ जाने से अधिकतर लोगों की नींद प्रभावित हुई है। सही प्रकार से नींद लेना मानव मस्तिष्क को भोजन के साथ शक्ति प्रदान करता है। इसलिए अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरुरी है। साधारणतः मनुष्य दैनिक कार्यो से उत्पन्न होने वाली थकान को दूर करने के लगभग आठ घंटे की नींद लेते है।
वहीं रात्रि के समय ठीक प्रकार से नींद नहीं लेने पर प्रातःकाल शरीर ऊर्जावान भी नहीं रहता है, और इस वजह से शरीर में कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने की संभावना पैदा हो जाती हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से हम जानते है, कि वे कौन-कौन से तरीके है, जिनसे अच्छी नींद (Good sleep) आने की संभावना बढ़ जाती है।
गौरतलब है, कि मनुष्य की खान-पान की आदत शरीर की सेहत को व्यवस्थित करने में बेहद मदद करती है। सोने से पहले लिया गया असंतुलित भोजन हमारे शरीर के साथ ही हमारी नींद को भी नुकसान पहुँचता है। सोने से पहले मांसाहार के सेवन से पेट में कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसके कारण शरीर के पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा हो सकती है।
वहीं सोने से ठीक पहले कॉफी जैसे पेय पदार्थ का सेवन से शरीर की आंतरिक घड़ी को प्रभावित करता है, जिससे रात में उचित समय पर नींद ना आने के अलावा प्रातःकाल समय पर ना जागने की समस्या पैदा होती है। इसके साथ रात में सोने से पहले मुँह-हाथ को स्वच्छ जल से धोकर और रोजाना अपने दांतो को अच्छी तरह ब्रश करके बिस्तर पर सोने के लिए जाये।
इसके अलावा रात में सोने से पहले चॉकलेट के सेवन से हमारे शरीर के स्वास्थय पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। चॉकलेट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा और कैफीन तत्व पाए जाने से यह अच्छी नींद में बाधा उत्पन्न करती है। इसके साथ ही रात में आइसक्रीम खाने से अच्छी नींद पर असर पड़ता है। आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर में ऊर्जा के संचार को सक्रिय करती है। जिसके कारण नींद का गायब होना आम बात है।
रात को सोने से पहले अपने मोबाइल से एक घंटे पहले दूरी बना ले। यदि किसी कारणवश नींद नहीं आ रही है, तो अपनी रूचि के हिसाब से किसी पुस्तक को पढ़ सकते है। इसके अलावा सोने से पहले इस बात का ध्यान रखे, कि आपने अपने मोबाइल का इंटरनेट और नोटिफिकेशन बंद कर दिए है, जो अनावश्यक रूप से आपकी नींद में गैर-जरूरी दखल डाल सकता है।
आध्यात्मिक लोग रात को सोने से पहले अपने ईष्ट देवता अथवा कुल देवता का स्मरण करे। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहते है। सोने से पहले भगवान को धन्यवाद करके सोये और प्रार्थना करे, कि आपका जीवन सुखमय हो ओर आप रोग व्यधियों से दूर रहे।