सीएम धामी की प्रेसकांफ्रेंस, (चित्र साभार: X@DIPR_UK)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार 22 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम धामी ने कहा, कि जिस पार्टी ने 60 साल तक केंद्र और राज्यों में सरकार चलाई, उसे जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन आज वही पार्टी जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
प्रेस कांंफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है, लेकिन कांग्रेस अपनी चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने में जुटी है।”
लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है, लेकिन कांग्रेस अपनी चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने में जुटी है। जनता के निर्णय पर सवाल उठाने और हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की राजनीति को अब तथ्यों के साथ जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
इसी उद्देश्य से @BJP4India 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तथा द्वितीय चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और सरकार की आलोचना करना उसका अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। लोकतंत्र की आड़ में अव्यवस्था फैलाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर जवाब दिया जाएगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 22, 2026
उन्होंने कहा, कि जनता के निर्णय पर सवाल उठाने और हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की राजनीति को अब तथ्यों के साथ जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने रवैये पर भी विचार करना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम धामी ने बताया, कि कांग्रेस की यात्रा के जवाब में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ शुरू करेगी। 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जायेगा। प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तथा द्वितीय चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा।
LIVE: देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता https://t.co/tGwnZNzlbV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि इस दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा, कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और सरकार की आलोचना करना उसका अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। लोकतंत्र की आड़ में अव्यवस्था फैलाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर जवाब दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहना उत्तराखंड की जनता को हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, कि पहले यूनिवर्सिटी की मांग की जाती थी और जुमे की छुट्टी होती थी।
सीएम धामी ने कहा, कि दीपक के नाम में मोहम्मद जुड़ने पर कांग्रेस को लगाव हो गया। कांग्रेस की राजनीति और प्राथमिकताओं पर जनता सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा, कि सभी को बराबर मौका मिले, इसके लिए सरकार ने मदरसों के लिए प्राधिकरण बनाया है। सरकार जब काम करती है तो कांग्रेस व्यवधान पैदा करती है।
