कृष्ण दास के कीर्तन में हुए शामिल विराट-अनुष्का, (फोटो साभार: अमर उजाला)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी और आध्यात्मिक लगाव को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए। बता दें, कि कृष्णा दास ने ‘हनुमान अंश’ में ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘सीता राम’ गाया है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। एक तरफ अनुष्का जहां आंख बंद करके भक्ति में डूबी नजर आईं, वहीं विराट को जप करते हुए देखा गया। एक और वायरल वीडियो में अनुष्का भक्तिपूर्ण भजनों पर झूमती और नाचती हुई दिखाई दी।
Anushka Sharma and Virat Kohli enjoying the Krishna Das concert. https://t.co/ZZezwKuMg5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2026
बता दें, कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ज्यादातर समय अब लंदन में बिताता है, जहां वे भारत की मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। वे समय-समय पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहते हैं। इससे पहले विराट-अनुष्का को जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया था।
उल्लेखनीय है, कि पिछले काफी समय से ये कपल अपनी भक्ति और आध्यात्मिकता के लिए भी चर्चा में रहते हैं, जो अक्सर वृंदावन में पूज्य सद्गुरु देव प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में नजर आया करते हैं। साथ ही दोनों ने नीम करोली बाबा और उनके उपदेशों के प्रति अपनी भक्ति को दर्शाया है।
