पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज, (फोटो साभार : X@FirstpostSports)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेटर से जुड़ी शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मोहम्मद नवाज पर नशीले पदार्थों के सेवन का आरोप लगा है और ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसको लेकर वह जांच के दायरे में आ गए है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, क्योंकि उनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है, कि इस साल की शुरुआत में हुए T-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान किए गए टेस्ट में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के अंश पाए गए है।
Pakistan's Mohammad Nawaz is under investigation after a positive test for recreational drug use during the T20 World Cup earlier this year
Full story: https://t.co/UMEuyO5CZA pic.twitter.com/RifvCXGhRQ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 22, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस खबर की पुष्टि कर चुका है, कि ICC ने उसे मोहम्मद नवाज से जुड़े मामले की जानकारी दे दी है और पीसीबी ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से केवल नवाज के करियर पर सवालिया निशान ही खड़ा कर दिया है, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।
ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज का अब इंग्लैंड में 26 मई से 18 जुलाई तक होने वाले T-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में भाग लेना मुश्किल हो गया है, क्योंकि अब इंग्लैंड काउंटी क्लब सरे ने अपना अनुबंध रद्द कर दिया है। वहीं इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें, कि मोहम्मद नवाज T-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने वर्ल्ड कप में टीम के लिए सात मैच खेले, लेकिन गेंद या बल्ले, किसी से भी प्रभावित करने में नाकाम रहे। वर्तमान में नवाज सुल्तांस की ओर से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
