महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत, (फोटो साभार: BCCI)
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को दुबई में गत चैंपियन श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका से 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला भी लिया है।
एशिया कप में भारतीय टीम अजेय रही और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
𝙒𝙝𝙚𝙣 𝙁𝙞𝙧𝙚 𝙖𝙣𝙙 𝙄𝙘𝙚 𝙢𝙚𝙩 🥵🥶
One word for that opening stand 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/rwndg6YaBo
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 129 रनों की साझेदारी से जीत की नींव रखी और भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में संयमित 59 रन बनाए।
वहीं फाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया।
दरअसल, एशिया कप 2026 का आगाज होने से पहले ही यह साफ था, कि यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो उस स्थिति में वह मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगी। ऐसे में नकवी को एकबार फिर से सभी के सामने जलील होना पड़ा है।
Heartfelt congratulations and best wishes to all the players and coaching staff of the Indian women’s cricket team on winning the Asia Cup title for the eighth time with a splendid performance against Sri Lanka.
Smriti Mandhana… pic.twitter.com/6oTCklHTz3— pardeep jakhar (@jakharpardeep) September 14, 2026
बता दें, कि भारतीय पुरुष टीम ने जब T20 एशिया कप का खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम को फाइनल मुकाबले में मात दी थी, तो उसके बाद उन्होंने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी मैदान से ट्रॉफी को लेकर भाग गए थे।
गौरतलब है, कि भारतीय टीम को अभी तक वह एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसे बाद में एसीसी के कार्यालय में रखा गया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था।
