दिल्ली स्पेशल सेल की गिरफ्त में दोनों बदमाश, (फोटो साभार: News18 hindi)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुश्मन मुल्क पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी (ISI प्रॉक्सी) से जुड़े एक खतरनाक क्रिमिनल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस साजिश में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स मिले हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक्स पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी, कि पाकिस्तान में बैठा आतंकी शहजाद भट्टी और आईएसआई के अन्य गुर्गे, भारत में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रच रहे है।
Delhi Police dismantled a criminal module linked to Pakistan-based ISI proxy Shahzad Bhatti. Two of his operatives, including Rajveer (21) and Vivek Banjara (19), who were involved in a criminal conspiracy to execute target killings and firing incidents in the Delhi-NCR region,…
— ANI (@ANI) April 21, 2026
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजवीर (21 वर्ष) और विवेक बंजारा (19 वर्ष) बताई गई है। दोनों ग्वालियर जिले के रहने वाले है। पूछताछ में पता चला, कि राजवीर अपने हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरोह में भर्ती किया गया था। राजवीर को ‘राणा भाई’ नाम के व्यक्ति ने भर्ती किया, जिसके बाद उसने विवेक को भी इस गिरोह से जोड़ा। मार्च में शहजाद भट्टी ने राजवीर को किसी को अहममदाबाद भेजकर हथियार लाने का आदेश दिया था। इसके बाद राजवीर के कहने पर विवेक को अहमदाबाद भेजा गया। हालांकि, हथियारों की डीलिंग नहीं हो पाई।
अधिकारियों ने बताया, 9 अप्रैल को दोनों अमृतसर गए, जहां उन्हें एक पिस्टल, 15-20 कारतूस और 20,000 रुपये मिले। 11 अप्रैल को राजवीर ने पंजाब के जिरकपुर के एक क्लब पर हमले की योजना बनाई, लेकिन पिस्टल खराब होने के चलते वो वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। इसके बाद राजवीर दिल्ली वापस लौटा और एक बड़े होटल पर फायरिंग की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
