बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को जोर का झटका, (फोटो साभार: दैनिक जागरण)
भारत की मेजबानी में अगले महीने शुरू होने जा रहे ICC T-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले भारत और बांग्लादेश में टकराव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी से मांग की थी, कि उसकी टीम के T20 वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं। हालांकि, उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सभी माँगो को खारिज करते हुए साफ कर दिया है, कि तय शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। ICC ने 21 जनवरी 2026 तक बांग्लादेश को अंतिम निर्णय लेने के लिए डेडलाइन दे दी है, अन्यथा टूर्नामेंट में उनके स्थान पर किसी अन्य टीम को शामिल किया जा सकता है।
गौरतलब है, कि मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी खुन्नस निकाल रहा है। इसी क्रम में बांग्लादेश ने पहले अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कराने की माँग की थी, बाद में आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन ICC ने फिलहाल दोनों ही विकल्पों को अस्वीकार कर दिया।
If Bangladesh refuses to send their team to India, ICC is likely to name a replacement, and as per current rankings, it could be Scotland.🏴#T20WC2026 #Bangladesh #Cricket pic.twitter.com/OytGNSL7Oo
— OneCricket (@OneCricketApp) January 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का कहना है, कि टूर्नामेंट के पूर्व निर्धारित शेड्यूल, ग्रुपिंग और वेन्यू में बदलाव से ब्रॉडकास्टर्स, टिकटिंग पार्टनर्स और अन्य टीमों के लिए बड़ी अव्यवस्था पैदा होगी। ICC ने यह भी स्पष्ट किया है, कि भारत में सुरक्षा व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
वहीं इस पूरे विवाद में अब पाकिस्तान भी शामिल हो गया है। बांग्लादेश ने ICC द्वारा मांगे अस्वीकार किये जाने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान से कूटनीतिक समर्थन माँगा है। पाकिस्तान ने संकेत दिए हैं, कि अगर बांग्लादेश की चिंताओं का समाधान नहीं हुआ, तो वह भी अपनी भागीदारी पर दोबारा विचार कर सकता है। हालांकि, पाक पहले भी ऐसे संकेत देकर अंत में यू-टर्न लेता रहा है।

