सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को गेस्ट हाउस में ले जाने के बाद यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है, कि होटल मैनेजर ने बिना आईडी लिए और रजिस्टर में एंट्री किये बगैर कमरा किराये पर दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ऑटो और कार चालक के अलावा गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म यह वारदात शनिवार देर शाम हुई, पीड़िता का पति हरिद्वार के सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करता है। बिजनौर उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला पति से मिलने हरिद्वार आई थी। आरोप है, कि बस अड्डे के पास ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर उसे अपने वाहन में बैठाया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसे एक कार में बैठा दिया।
आरोप है, कि यहां से कार चालक उसे बातों में उलझाकर सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली में ले गया। जहां ऑटो चालक भी पीछे-पीछे गेस्ट हाउस पहुंच गया। महिला का आरोप है, कि गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद महिला किसी तरह बचकर शहर कोतवाली पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया, कि एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई। लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में होटल संचालकों से रजिस्टर, आईडी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई के तहत गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोचा लिया गया। आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा निवासी बड़ी जामा मस्जिद सुनारो वाली गली थाना नहटौर बिजनौर श्याम साहू निवासी शास्त्री नगर कड़च्छ ज्वालापुर, होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है।
