PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, (फोटो साभार :एक्स@narendramodi)
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और रूबियो के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। रूबियो ने भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का न्योता भी दिया। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मार्को रूबियो से मुलाकात के बाद एक्स पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके प्रसन्नता हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में सतत प्रगति पर चर्चा की। साथ ही हमने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।”
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
वहीं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बैठक को सार्थक बताते हुए एक्स पर लिखा, “सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर हमारी चर्चा हुई।” अमेरिकी राजदूत ने भारत को अहम साझीदार बताते हुए आगे लिखा, ‘ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत बनाते हैं और एक स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देते हैं।
अमेरिकी राजदूत के अनुसार, “आगामी मुलाकातों का मुख्य उद्देश्य प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना होगा। इनमें रक्षा साझेदारी, उन्नत टेक्नोलॉजी, व्यापारिक संबंध और Quadrilateral Security Dialogue (QUAD) के तहत आपसी सहयोग शामिल हैं।”
US Ambassador to India Sergio Gor tweets, "Secretary Marco Rubio extended an invite on behalf of President Donald Trump, for Prime Minister Modi to visit the White House in the near future." https://t.co/01hjJsweTh pic.twitter.com/oiCcdg94mx
— ANI (@ANI) May 23, 2026
उल्लेखनीय है, कि फरवरी 2025 में PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद यह पहली उच्चस्तरीय बैठक थी, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री भारत दौरे पर आए है। दरअसल, मार्को रूबियो का यह दौरा क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हो रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक और रणनीतिक मायने इससे कहीं बड़े बताए जा रहे है।
