![](https://www.rastradhwani.com/wp-content/uploads/2023/02/BBC-Media.jpg)
दिल्ली-मुंबई स्थित BBC के दफ्तरों में आयकर विभाग ने मारा छापा (फाइल फोटो)
ब्रिटिश मीडिया संस्थान बीबीसी (BBC) के भारत में स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग ने छापे मारे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी विभाग का सर्च अभियान चल रहा है। भारत के विरुद्ध सुनियोजित तरीके से लगातार प्रोपेगंडा चलाने वाले अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान BBC के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। साथ ही इनकम टैक्स की यह कार्रवाई बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी चल रही है , बता दें, BBC के मुंबई में दो दफ्तर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, BBC का मुंबई स्थित ये दफ्तर कलीना सांता क्रूज में है। बताया जा रहा है, कि इनकम टैक्स की टीम ने डिपार्टमेंट सर्वे के दौरान सभी कर्मचारियों के फोन ले लिए और कई कर्मचारियों को घर जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि आयकर विभाग ने इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।
Mumbai | Income Tax department surveys the BBC Studios office in Kalina, Santacruz, as per sources. pic.twitter.com/xlsAvnlIBG
— ANI (@ANI) February 14, 2023
गौरतलब है, कि कुछ दिनों पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर भ्रामक प्रचार के उद्देश्य से बनी एक विवादस्पद डॉक्यूमेंट्री रिलीज थी। वहीं एक और नई रिलीज डॉक्यूमेंट्री में ISIS की महिला आतंकी शमीमा बेगम की शख्सियत को महिमामंडित किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी अपने देश में ही विरोध झेल रहा है।