आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, (फोटो साभार: filmfare)
आमिर खान अगले महीने जुलाई में तीसरी बार निकाह करने जा रहे है। बताया जा रहा है, कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेगे हैं, जिन्हे वे पिछले दो सालों से डेट कर रहे है। हालांकि, शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, 61 वर्षीय आमिर खान और 46 साल की गौरी के बीच 15 साल का ऐज गैप है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, कि यह कपल इस साल 5 जुलाई को निकाह कर सकता है। निकाह को औपचारिक रूप देने के लिए घर पर ही परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में रजिस्टर्ड शादी करने का फैसला लिया गया है। बता दें, हाल ही में आमिर और गौरी को कई मौकों पर साथ देखा गया है।
As per Filmfare, Aamir Khan and Gauri Spratt will have an intimate wedding on July 5.#aamirkhan #gaurispratt #bollywood pic.twitter.com/XknHT0qoGI
— Glamour Alert (@realglamalert) June 3, 2026
गौरतलब है, कि आमिर ने सबसे पहले रीना दत्ता से वर्ष 1986 में निकाह किया था, लेकिन फिर 16 साल बाद 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया। आमिर और रीना के दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान है। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी रचाई। इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है। शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने 2021 अलग होने का फैसला कर लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की तीसरी बेगम बनने जा रही गौरी स्प्रैट का 7 साल का बेटा भी है। उनके बारे में बताया जा रहा है, कि वे आमिर खान को पिछले 25 सालों से जानती है। वे दोनों दो दशकों से अच्छे दोस्त थे। फिर अचानक उन्होंने दोस्ती से आगे बढ़कर एक-दूसरे के साथ रिश्ते में आने का फैसला किया है।
