विराट और अनुष्का ने पूज्य गुरुदेव प्रेमानंद महाराज जी से लिया आशीर्वाद, (फोटो साभार :Live Hindustan)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टीम आरसीबी ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। जीत का उत्सव मैदान पर मनाने के बाद अब विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार 2 जून को धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL – 2026 की ट्रॉफी जीतने के दूसरे ही दिन मंगलवार को विराट-अनुष्का वृंदावन स्थित श्री राधा हित केली कुंज आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने पूज्य सद्गुरु देव श्री प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सेलिब्रिटी दंपति ने आश्रम में महाराज जी के साथ कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Premanand Ji Maharaj’s Ashram. 🙏
– Virat chanting ‘Radhe, Radhe’. ❤️ pic.twitter.com/e35WJ9Ze5F
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 2, 2026
इस दौरान दंपति ने मीडिया से पूर्णतः तटस्थता बनाये रखी। हालांकि सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की आश्रम की तरफ जाते हुए एक वीडियो वायरल हो रही है। बता दें, कि विराट और अनुष्का अक्सर पूज्य सद्गुरु महाराज श्री प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए वृंदावन आते रहते है। विराट-अनुष्का की संत प्रेमानंद जी महाराज से यह सातवीं मुलाकात बताई जा रही है।
बता दें, कि IPL 2026 के खिताबी मुकाबले में विराट कोहली की टीम RCB ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन को पांच विकेट से शिकस्त दी थी। फाइनल में विराट ने 42 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस उम्दा पारी की बदौलत टीम ने 156 रनों का लक्ष्य दो ओवर शेष रहते हासिल कर लिया था।
