मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, (फोटो साभार: IndiaToday)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार (3 जून 2026) को आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 37 लोग घायल बताये जा रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 8 बजकर पचास मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा, कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
वहीं रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है, कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे है। आग इतनी भयानक थी, कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे। रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
#UPDATE | Delhi Police has registered an FIR under the culpable homicide section and other relevant sections of BNS in the Malviya Nagar restaurant fire incident. https://t.co/GNAwAmXyfg
— ANI (@ANI) June 3, 2026
मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, “हमारा खोज और बचाव अभियान करीब साढ़े बारह बजे तक खत्म हो चुका है। कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई है। 2-3 घायलों की हालत गंभीर है। इमारत के नीचे कोई होटल स्थित है हालांकि अग्निशमन विभाग इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है, कि आग लगने के क्या कारण है।”
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे को लेकर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया, कि इस होटल को NoC नहीं मिला था और इसमें फायर सेफ्टी को लेकर काफी लापरवाही बरती गई है।
