के. अन्नामलाई (फोटो साभार - जागरण)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने अन्नामलाई की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही उनके त्याग पत्र की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इसमें बताया गया है, कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है, कि वह तमिलनाडु की राजनीति में स्वतंत्र और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाना चाहते हैं।
BJP President Nitin Nabin accepts resignation of K Annamalai from the primary membership of the party. pic.twitter.com/2vwSc9ZNlu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
अन्नामलाई ने मंगलवार 2 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें की थी। हालांकि अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अन्नामलाई ने भविष्य में साथ काम करने की राह खुली रखते हुए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और यह जानकारी भी दी, कि वह अब नई राह पर चलना चाहते हैं।
बता दें, कि अन्नामलाई पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं में गिने जाते रहे हैं। पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए और 2021 से 2025 तक भाजपा अध्यक्ष रहे। पार्टी को मजबूत करने और अपनी आक्रामक शैली के कारण चर्चा में रहने वाले अन्नामलाई का इस्तीफा तमिलनाडु की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
