भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से शिकस्त दी, (फोटो साभार: BCCI)
भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हरा दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। वहीं फॉलोऑन के लिए दोबारा बल्लेबाजी के दौरान मेहमान टीम 112 रनों पर सिमट गई।
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज सदीकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।
पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले रहमत शाह भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए और मानव ने एक विकेट हासिल किया। जबकि कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
Clinical from start to finish 👏
An unforgettable Test match in New Chandigarh ends with #TeamIndia securing their biggest ever win by an innings and 300 runs 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RfmeJWSyh2
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
गौरतलब है, कि भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। जिसमें कप्तान शुभमन गिल के 126 रन और उपकप्तान केएल राहुल के 100 रन बनाये। इसके अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बता दें, कि भारत ने तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को दोनों पारियों में ऑलआउट करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2018 में राजकोट के मैदान पर पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी।
