सांकेतिक चित्र
हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि युवक की शक्तिवर्धक दवा खाने के बाद हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, गौला गेट निवासी 32 वर्षीय युवक मंगलवार शाम एक महिला के साथ हल्द्वानी के एक होटल में ठहरा था। युवक और महिला दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं और पहले से शादीशुदा हैं। युवक के तीन बच्चे हैं, जबकि महिला के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है, कि दोनों के बीच निकाह के पहले से अफेयर चल रहा था।
बताया जा रहा है, कि युवक अपने ननिहाल बदायूं में रहने के दौरान महिला के संपर्क में आया था। कुछ वक्त बाद महिला का निकाह दिल्ली में हो गया, जबकि युवक हल्द्वानी में रहने लगा। इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बनी रही। अक्सर युवक के बुलाने पर महिला समय-समय पर उससे मिलने हल्द्वानी आती रहती थी।
बीते मंगलवार की शाम गौला गेट निवासी 32 वर्षीय युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ हल्द्वानी के एक होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है, कि इस दौरान युवक ने शक्तिवर्धक दवा का सेवन किया, जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला ने होटल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद युवक को तत्काल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
