प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार - एक्स/@narendramodi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम मोदी ने सहयोगी दलों का आभार जताते हुए कहा, राजनीतिक स्थिरता, तेज विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का भरोसा मजबूत किया है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि NDA के सभी सहयोगी दलों और देश की जनता की सामूहिक सफलता बताया। साथ ही, राजनीतिक स्थिरता, विकास और गरीबी उन्मूलन को सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
#WATCH | Delhi: Addressing the NDA leaders' meeting, Prime Minister Narendra Modi says, "You have all made this day truly memorable for me. I am overwhelmed and deeply grateful. Chanting the mantra of Chareveti, Chareveti (keep moving forward) and witnessing numerous ups and… pic.twitter.com/6ts96CE3xd
— ANI (@ANI) June 10, 2026
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करना, उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिलना, यह भगवान की विशेष कृपा से ही संभव है। उन्होंने कहा, कि उनके लिए जनता ही भगवान का रूप है, इसीलिए उन्होंने हमेशा इस सेवा को एक साधना के रूप में देखा है। यह साधना कभी अकेली नहीं रही। यह एक सामूहिक ‘यज्ञ’ है, जिसमें आप सभी और कई अन्य साथियों ने कर्तव्य की भावना से अपनी सेवाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि भारत की जनता का नीर-क्षीर विवेक हमेशा अद्भुत रहा है। देश की जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझा है। ये जनता-जनार्दन की परिपक्वता ही है, कि उसने लंबे समय तक मुझे इस तरह जनता की सेवा का अवसर दिया।
Addressing the NDA Conclave in Delhi.
https://t.co/wyowgBdfMZ— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
पीएम मोदी ने कहा, “वर्ष 2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे। इसका देश को नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं को परख भी रही है। मैं जनता का आभार प्रकट करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा, “2014 में जब NDA की जीत हुई थी, तो मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवीय में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का, इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था। लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था। मुझे संतोष है, गर्व है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज, आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।”
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कि विकास तो दूर की बात है, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों रुपये के घोटालों में घसीट दिया। देश का भाग्य फिर तब बदला जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी। पीएम मोदी ने कहा, कि देश ने देखा, कि जब नीयत, नीति और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं तो विकास की गति कैसी होती है।
एनडीए सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है, कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना की गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था, कि भारत में विकास धीरे-धीरे होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है।”
पीएम मोदी ने कहा, “बड़ी चतुराई से धीमे विकास को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ नाम दिया था। यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया। जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट’। इस ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट’ में ना गवर्नेंस थी, ना नीति, ना नियत और ना ही निर्णय।”
