सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI Image
उत्तराखंड सरकार इस बार राज्य स्थापना दिवस को पूरे सप्ताह भर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाने जा रही है। इसी क्रम में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन इस बार आगामी 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी उत्तराखंडी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, सुझावों का लाभ लेने का है, ताकि राज्य के विकास में इसका उपयोग किया जा सके।
तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन इस बार आगामी 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी उत्तराखंडी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, सुझावों का लाभ लेने का है, ताकि राज्य के विकास में इसका उपयोग किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल की है।
इस क्रम में वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की श्रृंखला शुरूआत की गई है। पूर्व के दोनोें सम्मेलन भी दून विश्वविद्यालय देहरादून में ही आयोजित किए गए थे। अब तृतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस संबंध में प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु ने एक बैठक किया और संबंधित अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी 2025 में आयोजित कर चुकी है।
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) October 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की श्रृंखला शुरूआत की गई है। पूर्व के दोनोें सम्मेलन भी दून विश्वविद्यालय देहरादून में ही आयोजित किए गए थे। अब तृतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस संबंध में 14 अक्टूबर को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने विभिन्न प्रांतों से प्रवासी उत्तराखंडियों को चिह्नित कर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियो को सम्मेलन के व्यापक प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा, कि सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लेना है। बता दें, कि धामी सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी 2025 में आयोजित कर चुकी है।
