हेलीपैड पर नन्हीं स्कूली छात्रा से मिले CM धामी, (चित्र साभार: ANI)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सरल, आत्मीय और आम नागरिकों से सीधे जुड़ने वाले अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। सीएम धामी जनता के साथ संवाद का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, फिर चाहे वह युवा वर्ग हों अथवा बुजुर्ग या फिर बच्चे।
इस बीच देहरादून पुलिस लाइंस हेलीपैड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक नन्ही बच्ची के साथ संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान सीएम धामी ने बच्ची से उसकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और चॉकलेट दी।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, “आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।
सीएम धामी ने कहा, कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसी लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, कि देहरादून स्थित पुलिस लाइंस के हेलीपैड के किनारे खड़ी एक स्कूली बच्ची पर सीएम धामी की नजर पड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री बच्ची के पास गए। उन्होंने बच्ची से पूछा, कि वो किस कक्षा में पढ़ती है तो उसने बताया, कि वो तीसरी कक्षा में पढ़ती है।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami interacted with a young schoolgirl at the helipad in Police Lines, Dehradun.
The Chief Minister walked over to meet the child, who was present near the helipad, and warmly spoke with her, enquiring about her studies and… pic.twitter.com/L2FQhoj0aD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 27, 2026
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची से अपना नाम पूछा, इस पर बच्ची ने आत्मविश्वास से बताया, कि उनका नाम श्री पुष्कर सिंह धामी है। सीएम धामी ने बच्ची से सुनकर अपना नाम दोहराया। इसके बाद उन्होंने बच्ची से पूछा, कि वो स्कूल जा रही है या फिर स्कूल से लौट रही है। उन्होंने बच्ची के सिर पर स्नेह से हाथ फेरा।
गौरतलब है, कि ये पहला मौका नहीं है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्ची से बातचीत को हो। इससे पहले भी कई बार सीएम धामी छात्रों से संवाद कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई बार प्रातः भ्रमण के समय नागरिकों से मिलकर, उनसे बातचीत कर कुशल क्षेम पूछने के साथ ही विकास योजनाओं पर भी बात कर चुके है।
सीएम धामी का यह अनोखा अंदाज प्रोटोकॉल और सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर सीधे समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति, बच्चों और युवाओं से जुड़ने की उनकी सहज कार्यशैली को दर्शाता है।
