क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किये आदि कैलाश के दर्शन, (फोटो साभार: etvbharat)
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने हाल ही में देवभूमि उत्तराखंड स्थित पवित्र आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। बताया जा रहा है, कि उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था और किसी तरह की सार्वजनिक गतिविधि से भी दूरी रखी गई थी। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को भी नहीं हो सकी। उनकी इस सादगीपूर्ण यात्रा की स्थानीय क्षेत्रों में चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धार्मिक आस्था से जुड़े इस निजी दौरे के दौरान व्यास घाटी के कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। ऋषभ पंत सबसे पहले पवित्र आदि कैलाश क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ ओम पर्वत के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने इस दिव्य स्थान पर कुछ समय भी बिताया।
Rishabh Pant visits the sacred Adi Kailash and Om Parvat in Uttarakhand#RishabhPant #reels #virals #shorts #ytshorts pic.twitter.com/pvFCxzqIOL
— Sports Today (@SportsTodayofc) June 13, 2026
ओम पर्वत के दर्शन के बाद ऋषभ पंत व्यास घाटी के नाबी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने एक स्थानीय होमस्टे में रात्रि विश्राम किया। बताया जा रहा है, कि यात्रा के दौरान उनके वाहन का टायर खराब हो जाने पर गुंजी क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने उनकी सहायता की। इस दौरान ऋषभ पंत ने जवानों के साथ समय बिताया, नाश्ता किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
