सांकेतिक चित्र
ईरान और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच देश में LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है, कि फिलहाल कहीं भी कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है। देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। हालांकि, हाल में पश्चिम एशिया में तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन सरकार ने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है, ताकि घरों में गैस की कोई कमी न हो।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह भी बताया, कि घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कहीं भी ड्रायआउट की स्थिति नहीं है। लगभग 95 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन हो रही है और करीब 91 प्रतिशत सिलेंडर की डिलीवरी समय पर हो रही है।
Oil Marketing Companies have organised around 1,600 awareness camps, distributing nearly 14,000 cylinders. About 1.1 lakh cylinders were sold yesterday, taking total sales to nearly 8.9 lakh since March 23. Domestic needs remain prioritised, with fertiliser plants receiving about… pic.twitter.com/9KOGJSC3rI
— PIB India (@PIB_India) April 8, 2026
इसके अलावा कोयला, केरोसिन और PNG जैसे विकल्प भी बढ़ाए गए। तेल कंपनियों ने देशभर में 1600 जागरूकता कैंप लगाए और करीब 14 हजार सिलेंडर वितरित किए। 23 मार्च से अब तक लगभग 8.9 लाख सिलेंडर की बिक्री हो चुकी है। फर्टिलाइजर प्लांट्स को 95% गैस सप्लाई दी जा रही है। सरकार ने घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती भी बढ़ाई है।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें, क्योंकि देश में ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सप्लाई लगातार जारी है। सरकार ने देश के सभी नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है, कि वे अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करें।
