पीएम मोदी (चित्र साभार: X_NarendraModi) फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। यह मुकाम उनकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता और सीधे जनता से जुड़ने की उनकी तकनीक का एक बड़ा प्रमाण है।
गौरतलब है, कि ग्लोबल रैंकिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वैश्विक स्तर पर कोई भी दूसरा बड़ा नेता टिकता नजर नहीं आ रहा है। इस सूची में दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनार हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स पीएम मोदी के मुकाबले सिर्फ एक-चौथाई ही हैं। वहीं, पीएम मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
BREAKING
PM Modi becomes most followed leader globally on Youtube 🔥
Prime Minister Narendra Modi's YouTube channel has crossed 30 million subscribers, making him the most followed leader on the platform
Modi's popularity surging on all Social Media platforms 💪 pic.twitter.com/K6hzFdb0C7
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) March 3, 2026
वहीं भारत के भीतर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है। यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में वह राहुल गाँधी से तीन गुना आगे हैं। वहीं, अगर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (INC) के यूट्यूब चैनलों की बात करें, तो पीएम मोदी के पास अकेले ही इन पार्टियों से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
बता दें, कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद हासिल की गई है। उन्होंने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है।

