नैनीताल में सुबह की सैर पर निकले CM धामी,(फोटो साभार : X@DIPR_UK)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल में झील किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले। प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और युवा साथियों से भेंट कर उनके विचार और सुझाव सुने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं पर नागरिकों का फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में सुबह की सैर के दौरान पर्यटकों और स्कूली बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया। सीएम धामी ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर भरत के टी-स्टॉल पर स्थानीय लोगों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और टी स्टॉल पर चाय भी बनायी.#Nainital #Uttarakhand pic.twitter.com/XXXWJZJLD7
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 27, 2025
जानकारी के अनुसार, गुरुवार (27 नवंबर 2025) को मुख्यमंत्री धामी नैनीताल में सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। वह सुबह एटीआई से पंतपार्क तक पैदल टहले। इस दौरान सीएम धामी ने मार्ग पर पैदल चल रहे लोगों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी।
सीएम धामी ने पंत पार्क पहुंचकर नव निर्मित नयना देवी मंदिर के द्वार का निरीक्षण किया और उसको शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मानसखंड मिशन के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया, कि मंदिर को भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं पर उनका फीडबैक भी लिया। लोगों के खिले चेहरे और उत्साह क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव की कहानी बयान कर रहे हैं। pic.twitter.com/9pB4oknU9T
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 27, 2025
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, बलियानाला, एवं ठंडी सड़क में भूस्खलन सुरक्षा कार्यो, माल रोड ट्रीटमेंट आदि की जानकारी ली और विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा, कि राज्य में केदारखंड व मानसखंड के तहत प्रसिद्ध तीर्थस्थलों, मंदिरों का सुंदरीकरण, नवनिर्माण व पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना के अनुरूप सरकार विरासत व विकास को मुहूर्त रूप दिया जा रहा है। राज्य के दूरस्थ व दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि सुविधा पहुंचाना सरकार के समक्ष चुनौती है। सरकार का प्रयास है, कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें।

