उत्तरकाशी स्थित कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोहियों का सफल रेस्क्यू
खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली से आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे 136 पर्वतारोही को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान आज सोमवार को भी तेजी से जारी है। सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। अब तक 29 पर्वतारोही सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। मौसम खुलने से रेस्क्यू अभियान में तेजी आई है।
#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand: The rescue operation to evacuate trekkers stranded in the Odin Call area of the Kalindi Trek has been successfully completed. A total of 29 trekkers were airlifted by helicopter and brought safely to Harsil.
The operation was carried out under… pic.twitter.com/eCHhNgIH3u
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 28, 2026
सभी ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम ने उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की है। अभी उत्तरकाशी के 10 ट्रेक पर 106 ट्रेकर फंसे हुए हैं। उनके रेस्क्यू का अभियान जारी है। अभियान में एसडीआरएफ, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और यूसीएडीए की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रेकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया जाए।
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च… pic.twitter.com/JbnPgh349S
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 28, 2026
सीएम धामी ने कहा, कि सभी पर्यटकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है।
गौरतलब है, कि कालिंदी ट्रेक उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित कठिन और चुनौतीपूर्ण ट्रेक मार्गों में शामिल है। ओडिन कॉल क्षेत्र में मौसम तेजी से बदलने और ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां रेस्क्यू अभियान में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में विभिन्न सुरक्षा और राहत एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने अभियान को अंजाम दिया।
