भारत ने अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता, (फोटो साभार: BCCI)
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल मैच की अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। सांसों को रोक देने वाले इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना।
टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों की सराहना करते हुए लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन!’
Outstanding day for Indian cricket!
Immensely proud of our young cricketers for today’s impressive performance and for winning the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters.
Best wishes to the team for their endeavours ahead.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026
पीएम मोदी ने कहा, “आज के प्रभावशाली प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर हमारी युवा क्रिकेट टीम पर बेहद गर्व है। उनकी सफलता कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। टीम को आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
इस जीत के हीरो मोहित उलवा रहे, जिन्होंने अंतिम गेंद पर विजयी चौका लगाया। मोहित ने लगभग हार चुके मैच में न सिर्फ टीम की वापसी कराई बल्कि जीत तक पहुंचाया। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन मिडिल आर्डर के बिखर जाने से हार की स्थिति बन गई थी।
338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन मनल चौहान (47) और मोहित उल्वा (नाबाद 49) ने शानदार बल्लेबाजी की। मोहित ने मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।
A performance we will remember for a very long time 🔥
Mohit Ulva is the Player of the Match for his 𝙘𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 of 4️⃣9️⃣*(26) 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna
#MensU19AsiaCup https://t.co/SgSuiVSCZz
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
भारतीय टीम की इस जीत को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। एक समय मुकाबले में पूरी तरह पिछड़ने के बावजूद युवा खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया और पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के मोहित उल्वा प्लेयर ऑफ द मैच और आर्यवीर सहवाग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
