2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' 400 करोड़ पार
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 52 दिन हो चुके हैं। हालांकि, दर्शकों में ‘हनुमान अंश’ को लेकर क्रेज कम नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अब भी यह फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।
#NewsPunch | Hanuman Ansh has crossed the ₹400-crore mark worldwide, continuing its strong run into its eighth weekend. The film’s success has been driven by positive word-of-mouth, relatable storytelling and its connect with Indian values and youth. With a notable international… pic.twitter.com/bDjsFJ9QcD
— DD News (@DDNewslive) September 28, 2026
आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसा चमत्कार दिखाया है, जिससे हर कोई दंग है। फिल्म बिना किसी प्रमोशन के सिर्फ 355 शोज़ के साथ थिएटरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन जहां केवल 10 लाख रुपये की कमाई की।
वहीं आठवें दिन हुए 4 लाख के कलेक्शन के बाद फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया। हालांकि, तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर दिखा और फिर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया। बता दें, कि यह फिल्म टॉप 50 सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।
बेहद कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने साबित कर दिया है, कि यदि फिल्म की कहानी अच्छी हो तो वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ले ही आती है। हनुमान अंश में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। उन्होंने बड़ी ही सादगी से लक्ष्मण दास के नीम करोली बाबा बनने की आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर उतारा है।
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जो सुनामी लेकर आई है, उसने हर किसी को अचंभित कर दिया है। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखते समय ‘सीता राम सीता राम’ जप रहे हैं। अब नीम करौरी बाबा की जिंदगी पर बनी श्रद्धा से भरपूर इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
गौरतलब है, कि हनुमान अंश न सिर्फ भारत के बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन कर रही है, बल्कि यह फिल्म दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है, कि इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये है।
