सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सीएम धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।
सीएम धामी ने कहा, कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
वहीं हरभजन सिंह ने भी सीएम धामी के साथ हुई शिष्टाचार भेंट पर कहा, कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात करने का अवसर मिला।
आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास पर मुलाकात करने का अवसर मिला।
इस दौरान उत्तराखंड में खेलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री जी से मिलकर और खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा करके बेहद अच्छा लगा।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आपको मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। खेल जगत या किसी भी अन्य क्षेत्र में उत्तराखंड और देश के विकास में मैं अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर हूं।
I would be more than happy to contribute towards the vision of Viksit Bharat.
Thank you, Sir. @pushkardhami 🙏
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 12, 2026
उन्होंने कहा, कि इस दौरान उत्तराखंड में खेलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मिलकर और खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा करके बेहद अच्छा लगा।
बता दें, कि पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में है। उन्होंने मार्च 2022 में आप पार्टी के टिकट पर पंजाब से राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी। 24 अप्रैल 2026 को उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी।
