प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फाइल चित्र (चित्र साभार : ANI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनकी सरकार और प्रदेश के सभी परिवारजनों को अनंत शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा, कि राज्य विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विस्तृत संदेश में उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, आधारभूत ढांचे के विस्तार, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है।
Uttarakhand CMO says – Chief Minister Pushkar Singh Dhami stated that Prime Minister Narendra Modi’s special bond with Devbhoomi Uttarakhand extends far beyond affectionate words; it is deeply reflected in his vision, resolve, and continuous efforts. The heartfelt message sent by him on the auspicious occasion of Uttarakhand State Foundation Day is yet another beautiful expression of his unique attachment, affection, and faith in Devbhoomi.
While the letter reflects his profound reverence for the spiritual consciousness of Devbhoomi, the divinity of the Himalayas, the sacred flow of Maa Ganga, and our rich folk culture, it also warmly highlights the state’s development journey, the potential of border areas, the self-reliance of women (Matrishakti), the aspirations of the youth, the hard work of farmers, and the emerging economic strength of the state. The sense of belonging with which he recalled Uttarakhand’s folk traditions, festivals, cuisine, and cultural heritage expresses his deep emotional connection with the land.
Under the visionary leadership and guidance of the respected Prime Minister, Uttarakhand is scaling new heights of development, trust, and self-reliance. From road, rail, and air connectivity to religious and spiritual tourism, empowerment of border areas, education, healthcare, women’s self-reliance, and good governance, the transformation seen in every sector stands as testimony to the fact that Devbhoomi Uttarakhand holds a special place in the priorities of the Central Government.
The belief you expressed at the sacred feet of Baba Kedar—that ‘the third decade of the 21st century will be the decade of Uttarakhand’—has today become the guiding inspiration for the state’s development journey. Under your strong leadership, this belief is steadily advancing from resolution to realization (Sankalp se Siddhi).
From the depths of my heart, I express my immense gratitude for this warm message and for your unforgettable affection, love, and trust towards Devbhoomi.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 9, 2026
पीएम मोदी ने कहा, कि 9 नवंबर 2000 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा, कि राज्य स्थापना की यह वर्षगांठ देवभूमि के लोगों के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अनवरत प्रगति के संकल्प को नमन करने का अवसर है।
उन्होंने कहा, कि राज्य गठन के समय जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था, आज प्रदेश उन्हें साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा, कि हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा यह प्रदेश प्रकृति के अनुपम सौंदर्य और आध्यात्मिक वैभव का संगम है।
पीएम मोदी ने कहा, कि केदारनाथ की दिव्य गुफा में साधना, आदि कैलाश की आध्यात्मिक यात्रा, बुग्यालों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों का स्नेह आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता वाला प्रदेश बताते हुए कहा, कि डबल इंजन की सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी का संदेश साझा करते हुए कहा, कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव केवल आत्मीय शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके विचारों, संकल्प और निरंतर प्रयासों में भी दिखाई देता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी आत्मीय शुभकामनाओं एवं स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के अभूतपूर्व सहयोग से देवभूमि उत्तराखण्ड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकसित उत्तराखण्ड से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 9, 2026
सीएम धामी ने भी स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि यह गौरवशाली दिवस हमें अपने राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के त्याग, बलिदान और संकल्प का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा, कि आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को संजोने तथा राज्य को विकास, प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने का संकल्प लें।
