सीएम धामी ने SIR को लेकर की प्रेसवार्ता,(फोटो साभार: X@pushkardhami)
उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर रविवार (27 सितंबर 2026) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम धामी ने कहा, कि कांग्रेस नैरेटिव बनाने के लिए झूठे दावे कर रही है, लेकिन झूठे के सहारे उत्तराखंड की सच्चाई नहीं बदलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “भावी पीढ़ी भी जान रही है, कि कांग्रेस के शासनकाल की पहचान विकास से ज्यादा घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी रही। वक्त और सरकारें बदल गईं, लेकिन कांग्रेस के पुराने कारनामे आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं।”
भावी पीढ़ी भी जान रही है कि कांग्रेस के शासनकाल की पहचान विकास से ज्यादा घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी रही। वक्त और सरकारें बदल गईं, लेकिन कांग्रेस के पुराने कारनामे आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं। pic.twitter.com/WsM34Vz10F
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 27, 2026
सीएम धामी ने कहा, चुनाव आयोग एक स्वतंत्र सांविधानिक संस्था है और उसके आधिकारिक निर्णयों को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है, कि 24 जून 2025 को जारी एसआईआर का मूल आदेश पूरे आयोग की सर्वसम्मति से जारी हुआ था। उन्होंने कहा, कि किसी आंतरिक टिप्पणी को सीधे आयोग के अंतिम निर्णय में मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कि 27 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में बिहार में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की शक्ति और अपनाई गई प्रक्रिया की वैधानिकता को स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा, कि आयोग के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की कार्यप्रणाली से जुड़ा प्रशासनिक विषय था।
पीएम मोदी की दिवंगत माता जी से जुड़े हालिया राजनीतिक विवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी और देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत से जुड़े राजनीतिक बयानों का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने कहा, कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि कांग्रेस और राहुल गांधी को आगे भी हार का एहसास होता रहेगा। नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी उनमें अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती। उन्होंने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा, कि कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहे है।
सीएम धामी ने कहा, “राहुल गांधी जी, उत्तराखंड पर बोलने से पहले तथ्य जान लीजिए। आप कहते हैं, एक भी नकल माफिया जेल नहीं गया, जबकि 100 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई हुई और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। झूठे दावों से उत्तराखंड की सच्चाई नहीं बदलेगी।
राहुल गांधी जी, उत्तराखंड पर बोलने से पहले तथ्य जान लीजिए।
आप कहते हैं एक भी नकल माफिया जेल नहीं गया, जबकि 100 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई हुई और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।
झूठे दावों से उत्तराखंड की सच्चाई नहीं बदलेगी। pic.twitter.com/yESEpTgEHg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 27, 2026
उन्होंने कहा, कि राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा गोलीकांड को उत्तराखंड कभी नहीं भूल सकता। उस समय उत्तर प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मुख्यमंत्री ने कहा, कि इतिहास के इन काले अध्यायों को याद रखना जरूरी है, क्योंकि उत्तराखंड के निर्माण के पीछे हमारे आंदोलनकारियों का संघर्ष और उनका बलिदान जुड़ा हुआ है।
