मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, (फाइल चित्र)
सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें, कि खेत में सिंचाई और पैसों को लेकर हुए खूनी संघर्ष में मुस्लिम भीड़ द्वारा विनोद कश्यप के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की घटना के बाद प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है।
इस घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त एक्शन की बात कही है। सीएम धामी ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य… pic.twitter.com/Ku1eMDJFEl
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।”
आरोप है, कि पानी विवाद को लेकर शनिवार (13 जून 2026) को मुस्लिम समाज की भीड़ ने भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था। इस हमले में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद को हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस जानलेवा हमले में मृतक के भाई अशोक, राजेश व भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक विनोद के भाई अशोक ने पुलिस को बताया, कि उनके परिवार का इम्तियाज पुत्र समशु के साथ पानी को लेकर विवाद चल रहा था। बीते शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। इस दौरान इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
इस बीच शाम लगभग छह से साढ़े छह बजे रज्जाक, अमन, जावेद पुत्र मासूम, युनुस पुत्र महबूब, मासूम का जवाई शहबाज, शराफल अली , मासूम पुत्र स्व. महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, इम्तियाज पुत्र शमशू, मासूम के मामा के लड़के इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला समेत अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये।
इस दौरान हमलावरों के हाथों में लाठी डंडे, लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे। आरोप है, कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। जबकि हमले में अन्य परिवार के सदस्य अशोक, सुषमा, राजेश गंभीर रुप से घायल हो गये।
इसके बाद तीनो भाइयों को घायल अवस्था में हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने धरना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है, कि बैरागीवाला में हुई दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: The residence of the accused who allegedly killed one person in Bairagiwala, Sahaspur after a violent clash erupted between two communities over a water dispute late tonight, is being demolished in the presence of police and administration.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 14, 2026
घटना के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने बताया, “सांप्रदायिक हिंसा की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। क्षेत्र में एसडीएम की तैनाती कर हालात पर निगरानी और शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास जारी है। जिला प्रशासन मृतक के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। परिजनों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
