स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने PM मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान दिया (फोटो साभार : X_@narendramodi)
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मुल्क के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया है। सम्मान स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत मित्रता को समर्पित है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को इस मित्रता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी को दुनिया भर से मिलने वाले इंटरनेशनल अवॉर्ड्स की संख्या अब 33 पहुँच चुकी है।
स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज शाम ब्रातिस्लावा में ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ सम्मान पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभारी हूँ। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया की अटूट दोस्ती को समर्पित करता हूं।”
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
उल्लेखनीय है, कि ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ स्लोवाकिया का सबसे बड़ा राजकीय सम्मान है। यह सम्मान हर किसी को नहीं मिलता। यह सम्मान सिर्फ उन विदेशी हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्लोवाकिया की प्रतिष्ठा बढ़ाई हो। पीएम मोदी ने यह साबित कर दिया है, कि वैश्विक मंच पर उनके कद का कोई मुकाबला नहीं है।
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, कि इस साल फरवरी में नई दिल्ली यात्रा के दौरान जो बातचीत शुरू हुई थी, उसे पीएम मोदी के साथ मिलकर वो आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें, कि स्लोवाकिया की आजादी के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसे दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।
