सहवाग के शो में शहजाद से भिड़े सिवेट, कुर्ता पकड़कर घसीटा, (चित्र साभार: अमर उजाला)
‘बिग बॉस’ हो या फिर ‘राइज एंड फॉल’ जैसा शो, प्रतिभागियों के बीच विवाद और तकरार सामान्य बात है , लेकिन ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में बहस बहुत आगे बढ़ गई। सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला पर हाथ छोड़ दिया। इस हिंसक झड़प में शहजाद के कपड़े फट गए और वह जमीन पर गिर पड़े।
दरअसल, शहजाद ने स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सिवेट की रीड की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है। भाई, ये दोगलापन है। जाओ भाई जाओ, करो अलायंस। ये है अलायंस, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है, वह स्वरा भास्कर के साथ बैठा है।”
गौरतलब है, कि जब शहजाद ये बोल रहे थे, उसी वक्त स्वरा भी बीच में आकर चिल्ला-चिल्लाकर बोलने लगी। इस बीच सिवेट तोमर ने अपना आपा खोते हुए शहजाद के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख शो के अन्य साथी बीच बचाव के लिए पहुंचे। हालांकि तब तक शहजाद जमीन पर गिर चुके थे।
इसके बाद भी सिवेट नहीं रुके और उन्होंने शहजाद को कुर्ता पकड़कर घसीटा, खींचतान में शहजाद के कपड़े भी फट गए। साथ ही सिवेट शहजाद को गाली भी देने लगा। इसके बाद शहजाद ने मेकर्स से कहा, कि वो इस शो में नहीं रहेंगे और ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके बाद मेकर्स ने सिवेट की घर से छुट्टी कर दी।
Siwet Tomar’s Fight Video Goes Viral!
Siwet Tomar has reportedly been evicted from Rise & Fall 2 following his physical clash with Shehzad Poonawalla.
The fight video has gone viral, and Siwet's exit has become a major talking point among fans!#SiwetTomar #ShehzadPoonawalla… pic.twitter.com/ec9FwF6s5S
— FilmiBeat (@filmibeat) September 28, 2026
बता दें, कि इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर आता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा, कि सहवाग इस मुद्दे पर कैसे रिएक्ट करेंगे।
