हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं के दल को CM धामी ने किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा पर हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद कर उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, यह उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का भी माध्यम बनता है।
#WATCH | Dehradun | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami interacts with a group of youths from the state visiting Haryana under an inter-state exchange programme. He says such initiatives help young people understand the culture, traditions, development initiatives and governance… pic.twitter.com/LxLJU7GtzZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2026
सीएम धामी ने युवा क्रिएटर्स से आह्वान किया, कि वे भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति और वहां की बेहतर कार्यप्रणालियों को जानने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से उत्तराखंड के लोकपर्व, खान-पान, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचाने को कहा। विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका अहम बताई।
