सांकेतिक चित्र : AI
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के नजदीक साइप्रस के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे चालक दल के सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा। भारत ने क्षेत्र में लगातार कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान तट पर एक कमर्शियल जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में बताया, कि जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी लापता है।
MEA issues an official statement condemning the attack on the commercial vessel GFS Galaxy off the coast of Oman earlier today.
MEA says, "Of the 11 Indian nationals on board, 10 have been rescued so far, while 1 Indian National is reportedly missing… The continuing incidents… pic.twitter.com/V0tgkFF5aA
— ANI (@ANI) July 12, 2026
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान में समन्वय कर रहा है। भारत ने संकट के इस समय में सहयोग देने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
मंत्रालय ने आगे कहा, इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंता का विषय हैं। हम एक बार फिर तनाव तुरंत कम करने और बातचीत के जरिये समाधान निकालने की अपील करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके। भारत ने हमलों को शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक बताया।
भारत ने कहा, कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।
