वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, (फोटो साभार: X@BCCI)
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में तूफानी दोहरा शतक ठोंककर तबाही मचा दी। सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। किसी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में पहली बार एक बल्लेबाज ने इतने छक्के लगाए है।
इस धमाकेदार दोहरे शतक के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा, “पिछले दो मैचों में मैं सेट होने के बाद आउट हो गया था। आज जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो मुझे लगा, कि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, इसलिए मैंने खुद पर भरोसा रखा।
Rising Stars Asia Cup में UAE के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियों में आए युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने अपनी बल्लेबाजी, रणनीति और क्रिकेट के अनुभव को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं। वैभव ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान दबाव महसूस होना सामान्य है, लेकिन 2-4 गेंद खेलने के बाद वह सहज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, इसलिए UAE के खिलाफ शुरुआत में उन्होंने थोड़ा समय लेने का प्लान बनाया था। हालांकि, जब उन्हें लगा कि पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, तो उन्होंने अपने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए।
वैभव ने बिहार की कप्तानी को भी एक मजेदार अनुभव बताया। उन्होंने अपने कोच ऋषि सर की सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि कोच हमेशा उन्हें गेंद पर नजर बनाए रखने के लिए कहते हैं। वैभव को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में भी अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखेंगे और टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाएगी।
#VaibhavSuryavanshi #VaibhavSuryavanshiInterview #RisingStarsAsiaCup #IndiaA #UAEvsIndiaA #StateMirrorHindi
Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Suryavanshi Interview, Vaibhav Suryavanshi Statement, Vaibhav Suryavanshi Batting
— State Mirror Hindi (@statemirrornewz) November 24, 2026
उन्होंने कहा, कि मेरा गेम प्लान पारी को लंबा खींचने का था। आज यह काम कर गया। सूर्यवंशी ने कहा, कि अभी हम बहुत ज्यादा जश्न नहीं मनाएंगे, क्योंकि हमें उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल जीतेंगे और इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भी खेलेंगे।
दोहा में खेले गए मैच में भारत ने 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली। UAE ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया ने 15 ओवर से पहले ही मैच समाप्त कर दिया। भारत ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की पारी की तारीफ करते हुए उनके आंकड़ों का जिक्र किया। सहवाग ने लिखा, “53 गेंदों में 204 रन और 28 छक्के! EA स्पोर्ट्स क्रिकेट गेम में भी यह अविश्वसनीय लगता। वैभव सूर्यवंशी क्या कमाल के खिलाड़ी हैं। यह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा है।”
204 off 53 balls. 28 sixes!
Even in EA SPORTS Cricket, this would have been unbelievable.What a phenomena, Vaibhav Sooryavanshi #OnceInAGeneartion https://t.co/qpsqcQDdlJ
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 24, 2026
गौरतलब है, कि मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के क्रिकेट (वनडे और लिस्ट-ए) में सबसे तेज डबल सेंचुरी के सभी पुराने विश्व रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। पुरुष वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के नाम है, जिन्होंने 2026 को श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।
वहीं भारत के शुभमन गिल ने 117 गेंदों (गुवाहाटी, 30 सितंबर 2026), ईशान किशन ने 126 गेंदों (चटोग्राम, 2022) और क्रिस गेल ने 138 गेंदों (कैनबरा, 2015) में दोहरा शतक बनाया था, लेकिन वैभव ने इन सभी दिग्गजों के आंकड़ों को आधे से भी कम गेंदों में पीछे छोड़ दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एक ही पारी में 28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में 150 रन और फिर 52 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से दोहरा शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट को स्तब्ध कर दिया है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका-ए के साथ गुरुवार को खेला जायेगा।
