आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, (फोटो साभार : आजतक)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे-एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। बता दें, कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत भारतीय नागरिक नहीं होते हुए भी भारत में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक्स पोस्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस का कहना है, कि आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान खान पर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आरोप है।
Mumbai Police say, "A Leave India Notice (LIN) has been issued to actor Imran Khan, who is the nephew of actor Aamir Khan. As per the notice, he has been told to leave the country by 28th October. Imran Khan had participated in the agitation at August Kranti Maidan in Mumbai, demanding the resignation of CEC Gyanesh Kumar. Following the protest, he was detained by the Police. Imran Khan had participated in the agitation, despite not being an Indian citizen."
— ANI (@ANI) October 15, 2026
गौरतलब है, कि मुंबई में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान विवादों में घिरे हैं और उनकी नागरिकता को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। नोटिस के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है।
दरअसल, अभिनेता के पास भारत की नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिका की नागरिकता है। उनका जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और भारत का ओवरसीज सिजिटन ऑफ इंडिया कार्ड है। भारत में 1 सितंबर 2025 से इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट लागू है।
इस कानून के तहत कोई विदेशी नागरिक भारत में कितने समय तक रह सकता है। उसे भारत में किन दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और उसे किन नियमों का पालन करना होगा, यह सुनिश्चित किया गया है। अगर वो नियम तोड़ता है तो ये कानून उस विदेशी नागरिक को डिपोर्ट करने या गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।
