एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फायरिंग, (फोटो साभार : आजतक)
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने FIR दर्जकर अभिनेता से पूछा है, कि क्या उन्हें हाल ही में कोई धमकी भरी कॉल या चेतावनी मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम को लगभग 7 बजे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास स्थित एक जगह पर फुटबॉल मैच खेलकर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनपर हमला हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है, कि हमलावर जब टाइगर की खिड़की के बेहद करीब पहुंचकर छठा राउंड फायर करने वाला था, तभी ऐन मौके पर उसकी बंदूक अचानक जाम हो गई। इस तकनीकी खराबी के चलते अभिनेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
घटना के तुरंत बाद सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है, कि दो बेखौफ हमलावर कार के बिल्कुल सामने और खिड़की के पास खड़े होकर सीधे अभिनेता पर कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं और फिर मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। हमलावर का चेहरा सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। गिरोह के एक प्रतिनिधि अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, कि उन्होंने टाइगर को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और इसलिए, उन्हें इस तरह की कठोर कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा।
हमले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “चाहे कोई भी गैंग शामिल हो, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। यह मुंबई है, वे एक बार फिर यहां गैंग वॉर शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन न तो उनकी मनमानी और न ही उनकी हरकतों को पुलिस या सरकार बर्दाश्त करेगी।
Mumbai, Maharashtra: On the Lawrence Bishnoi gang claiming responsibility for the attack on actor Tiger Shroff, Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, "Regardless of which gang is involved, action will be taken against it. This is Mumbai. They are once again trying to revive gang wars here, but neither their high-handedness nor their activities will be tolerated by the police or the government. The Chief Minister and all of us have taken this matter very seriously. I appeal to all celebrities to immediately inform the police if they receive any such calls…"
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री और हम सभी ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। मैं सभी सेलिब्रिटीज से अपील करता हूं, कि अगर उन्हें ऐसे कोई कॉल आएं तो तुरंत पुलिस को बताएं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर को मामले की तुरंत जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
वहीं मुंबई पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए 15 टीमें बनाई हैं। जुहू पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके, कि वे किस रास्ते से भागे।
