रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, (फोटो साभार: X@@MOSSADil)
सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद हवाई अड्डे के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
भारत ने रविवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की निंदा करते हुए स्पष्ट किया है, कि आम नागरिक ठिकानों पर ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता के समर्थन में एकजुटता जताई और क्षेत्र में जल्द शांति व सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद व्यक्त की।
भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर जानकारी दी है, “शनिवार को हुए हमले के बाद से स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी मिली है कि हमले में 11 भारतीय घायल हुए हैं। दूतावास उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।”
विदेश मंत्रालय ने कहा, कि ऐसे हमले तत्काल बंद होने चाहिए। मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की सरकार और जनता के साथ एकजुटता जताई। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।
Embassy of India, Riyadh has been following up on the dastardly attack on Riyadh airport yesterday in which 12 people unfortunately died and more than 300 were injured.
It is learnt that 11 Indians are among those injured in the attack. Embassy has been in touch with local authorities to enquire about their well being. Our officials have also reached out to the hospital authorities. We will provide further updates as they become available.
@MEAIndia
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 11, 2026
सऊदी अरब के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर बताया है, कि मरने वालों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक, एक फ़िलिस्तीनी, एक अमेरिकी नागरिक, एक मिस्र का नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक, एक सीरियाई और एक सूडान का नागरिक शामिल है। इसमें कहा गया है, कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।
बता दें, कि रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हूती विद्रोही पहले भी निशाना बना चुके हैं। इस हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुआ यह तीसरा हमला था। क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार, बीते शनिवार को हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइल एयरपोर्ट के उस परिसर में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के टर्मिनल 3 और 4 स्थित हैं। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए।
