सांकेतिक चित्र
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है, कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललिता और उनके तीन नाबालिग बच्चों ने रात 10 बजे नूडल्स खाये थे। सुबह परिवार के सदस्य नहीं उठे, तो आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की शंका हुई। पड़ोसियों ने जब दरवाजा खोलकर अंदर झाँका, तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे है। वहीं एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
VIDEO | Uttar Pradesh: Five family members, including three children, were found dead at their home in a Greater Noida village, with food poisoning suspected.
DCP Shravan Kumar Singh says, “A very tragic incident has occurred in the jurisdiction of Rabupura police station. Five members of the same family, the husband, wife, and their three children, have died. Prima facie, it appears to be a case of food poisoning. Following the information, all of us from the police reached the spot, and a thorough scientific investigation is being conducted. Other departments, including the Food Safety Department, are also conducting a scientific investigation at the scene…The bodies have been sent for post-mortem examinations. Other scientific evidence is also being collected.”
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है। मृतक महेश की मां ने पुलिस को यह जानकारी दी है, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं किया है।
