टेस्ला फ्लाईंग कार Roadster, (फोटो साभार: x@elonmusk)
दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने ऑटोमोबाइल की दुनिया में ऐसा कारनामा दिखाया है, जिसने भविष्य की फ्लाइंग कार को चर्चा का विषय बना दिया है। दरअसल, आमतौर पर गाड़ी सड़क पर चलती है, लेकिन टेस्ला ने उड़ने वाली कार बना ली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक्सस के मैकग्रेगर में 15 अक्टूबर को हुए एक इवेंट में टेस्ला ने अपने नए डिजाइन वाले रोडस्टर का प्रदर्शन किया। एलन मस्क ने इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में कार एक खास रैंप पर उल्टी चली, गाड़ी हवा में घूमते हुए कुछ देर तक करतब दिखाती रही और फिर सुरक्षित रूप से नीचे उतरी।
Turns out the future does have flying cars https://t.co/6fexPp6SXI
— Elon Musk (@elonmusk) October 16, 2026
स्पेस कंपनी SpaceX द्वारा विकसित थ्रस्टर्स का उपयोग करते हुए एक नए डिज़ाइन की गई Tesla Roadster वीडियो में पूरी तरह से नियंत्रित स्थितियों में नजर आई। हालांकि अभी ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रोडस्टर को सार्वजनिक तौर पर हवा में चलने की अनुमति मिल गई है।
टेस्ला ने अपनी अगली पीढ़ी की फ्लाइंग कार रोडस्टर की घोषणा पहली बार नवंबर 2017 में की थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट में बार-बार देरी हुई। अब टेस्ला का कहना है कि नई रोडस्टर 2028 में बाजार में आ सकती है। हालांकि, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का कहना है, कि वीडियो में दिखाई गई कलाबाजी को प्रोडक्शन के लेवल पर ला पाना मुश्किल है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने यह भी दावा किया कि नई रोडस्टर महज 0.81 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोडस्टर का प्रदर्शन मुख्य रूप से बेहद कम समय के हवाई करतब और उछाल पर फोकस करता है।
