दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, (फोटो साभार: X@ANI)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/नॉर्दर्न रेंज की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर स्टेशनों पर खालिस्तान-समर्थक नारे लिखने के मामले में तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला भी शामिल है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपितों ने जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) और खालिस्तान विचारधारा के समर्थन में आपत्तिजनक नारे लिखे थे। जांच के दौरान खुलासा हुआ, कि इस पूरी साजिश के पीछे पंजाब में सक्रिय SFJ समर्थकों का नेटवर्क था।
#WATCH | A team from the Special Cell / Northern Range, led by Inspectors Anukul Panwar and Parveen Kumar, under the supervision of Rahul Kumar Singh, ACP/Special Cell/NR, has arrested three wanted accused persons involved in writing pro-Khalistan graffiti at the Jahangirpuri and Shastri Nagar Delhi Metro stations.
The arrested individuals have been identified as Sumeet @ Raftar, Sumit Kumar @ Kaka and Gurpreet.
(Video and Pic Source: Delhi Police)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
पुलिस के मुताबिक, आरोपितों को मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखने के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमीत उर्फ रफ़्तार, सुमित कुमार उर्फ काका और गुरप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया, कि सुमित कुमार उर्फ काका इस पूरे मामले में मुख्य भूमिका निभा रहा था।
इस मामले में जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से संबंधित एफआईआर थाना मेट्रो आजादपुर और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों मामलों में दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 की धारा 3 और मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 की धारा 62(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
स्पेशल सेल के डीसीपी नर्रा चैतन्य ने बताया, कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, तकनीकी जांच और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर तीनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अब स्पेशल सेल हैंडलर्स और पूरे नेटवर्क की तलाश में है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
गौरतलब है, कि दिल्ली में आयोजित दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के इशारे पर इस कॉन्सर्ट को खराब करने की साजिश भी रच रहे थे।
दिल्ली के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर अंग्रेजी में लिखा गया था, ‘दिलजीत सिंह कौम द गद्दार खून दा बदला SFJ खालिस्तान’। इस नारे के जरिए SFJ और खालिस्तान विचारधारा का समर्थन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का संपर्क प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े लोगों से था।
