सिडकुल में आपसी विवाद के चलते जमकर चले लात-घूंसे, (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में एक युवक-युवती का विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के कई लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया, कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ ही बेल्ट से भी मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक और युवतियां छुट्टी के वक्त बाहर निकले थे। बताया जा रहा है, कि इस दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।
वहीं वायरल वीडियो में कुछ युवतियां भी मौके पर हाथ साफ करती नजर आ रही है। इस बीच सड़क से गुजर रहे लोगों ने मारपीट की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार मामले की जांच में जुट गई है।
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक युवक-युवती का विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के कई लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में महिलाएं भी शामिल थी और दोनों गुटों में बेल्ट भी चली। pic.twitter.com/x6T3hrkOEA
— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 28, 2026
सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के मुताबिक, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
वायरल वीडियो में कई युवकों के साथ कुछ महिलाएं भी विवाद में शामिल नजर आ रही है। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने के कारण राहगीरों की भीड़ जुट गई। वहीं मारपीट की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।