देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, (फोटो साभार: X@bstvlive)
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं और वह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले में सोमवार 2 नवंबर की सुबह बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी।
कीर्तिनगर पुल के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं।
#VinodKandari #Devprayag #KirtiNagar #SrinagarGarhwal https://t.co/7FaFKCsaFe
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) November 2, 2026
राहत की बात ये है, कि इस हादसे में विधायक विनोद कंडारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी अचानक हुई, कि मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण दूसरी गाड़ी का गलत दिशा में आना बताया जा रहा है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
