सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI
अमेरिका के उत्तर में स्थित मैक्सिको (Mexico) दुनिया में 14वां सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। कहा जाता है, कि चॉकलेट, मिर्च और मक्की की शुरुवात मैक्सिको देश से ही हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले चॉकलेट मैक्सिको और मध्य अमेरिका में ही बनाई गई थी।
कोको बीज को पीसकर मिर्च, वनीला और अन्य मसाले मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की जाती थी। वर्ष 1528 में मैक्सिको पर कब्जा करने के बाद स्पेन के राजा ने कोको के बीज और चाकलेट बनाने की मशीन अपने देश भेजी।
वहीं मैक्सिकन फ़ूड दुनिया में भारतीय खाने की तरह ही तेज मसालेदार माना जाता है। मैक्सिकन फ़ूड में मक्का, राजमा, तिल और मिर्च का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। यूनेस्को ने मैक्सिकन फ़ूड को दुनिया के लिए सांस्कृतिक विरासत मानते हुए इसे अपनी सूची में शामिल किया है।
दुनिया की विभिन्न भोजन संस्कृतियों और इनकी विशेताओं की महत्ता समझते हुए उत्तराखंड के शीर्ष होटल मैनेजमेंट संस्थानों में से एक The RIMT (The Renaissance Institute of Management & Technology) के छात्रों द्वारा मैक्सिकन फ़ूड से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान The RIMT के निदेशक मितेश सेमवाल द्वारा छात्र – छात्राओं को मैक्सिकन पाककला (Maxican Cuisine) की विशेषताओं से अवगत करवाया। संस्थान प्रभारी संतोष चमोली के निर्देशन में होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने मैक्सिकन फ़ूड से संबंधित भोजन तैयार किया।
कार्यशाला के आयोजन के दौरान स्टूडेंट्स के ग्रुप ने सालसा सॉस, मैक्सिकन टाकोस, नाचोस और मैक्सिकन राइस जैसी डिशेस तैयार की। मैक्सिकन टाकोस बनाने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली स्टूडेंट अदिति ने बताया, कि टाकोस (Tacos) एक मैक्सिकन डिश है, जो पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय और प्रचलित है। इस डिश को अधिकतर लोग फास्ट फ़ूड की तरह खाना पसंद करते है।
इसी प्रकार मक्के के आटे से बनने वाले चिप्स नाचोस (nachos) बनाने वाली टीम के सदस्य रोहित भंडारी ने बताया, कि नाचोस का ईजाद साल 1943 में उत्तरी मैक्सिकन शहर पाइद्राज नेगराज में हुआ था। मैक्सिको से बाहर अमेरिका में इसकी लोकप्रियता 1960-70 के दशक में शुरू हुई। टाकोस यानी टोरटिला चिप्स पर ढेर सारा चीज़ और जालापिनो मिर्च के टुकड़े डालकर सर्व किया जाता है।
इसके अलावा मैक्सिकन राइस डिश बनने वाली टीम के सदस्य सतीश ने बताया, कि मक्का (maize) को जंगल से निकाल कर खेतों में उगाने की प्रक्रिया करीब 9000 साल पहले मेक्सिको में शुरू हुई थी। मैक्सिकन राइस मक्का, सेम, चावल और अन्य विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बना एक ऐसा भोजन है, जिसे मैक्सिको ही नहीं बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
वहीं मैक्सिकन खाना सालसा सॉस के बगैर अधूरा माना जाता है। दरअसल सालसा स्पेन की एक नृत्य शैली का नाम भी है। इस वजह से इस सॉस को स्पेन से भी जोड़ा जाता है, लेकिन सालसा सॉस मैक्सिको की टमाटर से बनने वाली तीखी सॉस है, जिसका सेवन अधिकतर मैक्सिकन भोजन के साथ किया जाता है।
