![Image credit Twitter BCCI/IPL](https://www.rastradhwani.com/wp-content/uploads/2022/04/RR-vs-MI.jpg)
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर आखिरकार आईपीएल 2022 सीजन में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा है। डेनिएल सैम्स ने 19वें ओवर में कुलदीप सेन की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई को जीत दिलाई। अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया, वहीं इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान के 154 रन के लक्ष्य को चार गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रनो की पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 35 रन बनाए। उल्लेखनीय है, की मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर ईशान किशन ने एक बार फिर निराशा किया, और बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित शर्मा ने दो रन और ईशान किशन ने 26 रनों की पारी खेली।
First win in the bag – Congratulations to #MI who have beaten #RR by 5 wickets ??#RRvMI | #TATAIPL | #IPL2022 pic.twitter.com/MDPru1K4pj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022
टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर नौ गेंदों पर 20 रन बनाकर मैच का रुख मोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट प्रसिद्ध कृष्णा, अश्विन और चहल ने एक- एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ अंक तालिका में भी मुंबई इंडियंस का खाता आखिरकार खुल गया है, और 9 मैच के बाद अब टीम के दो अंक हो पाए है। बता दें, आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार आठ मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस को ये जीत मिली है।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 67 रन बनाए, और देवदत्त पड्डीकल ने 15 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे,उन्होंने सिर्फ 16 रनो की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 17 रन और पिछले मुकाबले के नायक रहे रियान पराग मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुंबई के लिए डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिकेय सिंह ने एक-एक हासिल किये और ऋतिक शौकीन और रिले मेडेरिथ ने 2-2 विकेट चटकाए। राजस्थान रॉयल्स को 9वें मैच में यह तीसरी हार मिली है। टीम के 12 अंक है, और अंकतालिका में गुजरात के बाद राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर बरकरार है।