
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास,(फोटो साभार: X/@ANI)
नब्बे के दशक में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब महाकुंभ मेले में ममता कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंची पूर्व अभिनेत्री ने संगम के तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया। उन्होंने संन्यास की दीक्षा ले ली है और वो गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे मेला क्षेत्र में पहुँची। इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े में जाकर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया और उनके साथ धर्म व अध्यात्म पर चर्चा की। भगवा कपड़ों में मेला क्षेत्र में पहुँची ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ व्यवस्थाओं की तारीफ भी की। उन्होंने यहाँ पहुँचना अपना सौभाग्य बताया।
ममता कुलकर्णी के मेला क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनके प्रशंसको ने इस दौरान उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनेंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में सायं छह बजे किया जाएगा। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।
#WATCH | Prayagraj | Acharya Mahamandleshwar of Kinnar Akhada, Laxmi Narayan says, "Kinnar akhada is going to make Mamta Kulkarni (former Bollywood actress) a Mahamandleshwar. She has been named as Shri Yamai Mamta Nandgiri. As I am talking here, all the rituals are underway. She… pic.twitter.com/gF25BlKcEh
— ANI (@ANI) January 24, 2025
बता दें, कि 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने करन-अर्जुन फिल्म में शाहरुख और सलमान के साथ काम किया है। हालाँकि अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ने के बाद उन्हें कई बी-ग्रेड कैटेगरी की फिल्मों में मजबूरी में काम करना पड़ा और बाद में उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उन्होंने दिसंबर, 2024 में ही करीब 24 वर्षों के बाद भारत वापसी की थी।