अखिलेश यादव और (दाएँ) प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव (बाएँ), (फोटो साभार: X-.opindia)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्हें करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिविल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा स्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का शक जताये जाने के बाद प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम बुधवार (13 मई 2026) को सुबह 9 बजे शुरू किया गया। लगभग एक-दो घंटे तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद प्रतीक के शव को उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट को सौंप दिया गया है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया।
(लखनऊ सिविल अस्पताल के बाहर की वीडियो) pic.twitter.com/htaOL2OKeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
बताया जा रहा है, कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। बता दें, कि प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। दरअसल, मुलायम सिंह ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का नाम मालती देवी है, जिनके बेटे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर जिम और रियल एस्टेट का कारोबार संभालते थे। प्रतीक हाल ही में अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के साथ अनबन को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पत्नी के खिलाफ कुछ पोस्ट भी लिखे थे और अपनी शादी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। हालाँकि बाद में उन्होंने इसे आपसी विवाद बताकर सुलझा लिया था।
