प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (7 मार्च, 2024) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित बख्शी स्टेडियम मे विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा 6400 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो, तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा, कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G-20 का शानदार आयोजन हुआ।
उल्लेखनीय है, कि श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए कश्मीर के अलग-अलग जनपदों से भारी संख्या में स्थानीय निवासी पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि धरती के स्वर्ग पर आने का यह अनुभव शब्दों से परे हैं। उन्होंने कहा, कि इस जम्मू कश्मीर का इंतजार हमें दशकों से था। पीएम मोदी ने कहा, कि 2014 के बाद से मैं दिल जीतने का प्रयास कर रहा हूँ। मुझे लगता है, मैं इसमें सफल हुआ हूँ।
ये वो नया जम्मू कश्मीर है…
जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था।
जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था।
इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौसला है।
– प्रधानमंत्री श्री @narendramodi… pic.twitter.com/VMIgRXtIDw
— BJP (@BJP4India) March 7, 2024
पीएम मोदी ने कहा, कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार से सबसे अधिक भुक्तभोगी हमारा जम्मू कश्मीर ही रहा है। परिवारवादियों ने जम्मू कश्मीर बैंक में अपने परिजनों को भरकर बैंक की कमर तोड़ दी थी। कश्मीर के गरीब आदमी का पैसा इस बैंक में था जो डूबने जा रहा था। उन्होंने कहा, जे एंड के बैंक को बचाने के लिए हमने कई सुधार किए। बैंक को एक हजार करोड़ रूपये की मदद देना भी तय किया। बैंक मे जो गलत भर्तियां हुई उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जम्मू दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, कि वहां मैंने ₹32,000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। उन्होंने कहा, कि कश्मीर में मुझे आज टूरिज्म और विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को समर्पित करने का मौका मिला है। पीएम मोदी ने कहा “जम्मू कश्मीर मात्र एक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का मस्तक है और ऊँचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है, इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है।”
जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है।
जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है।
ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है।
इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है।
– प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें :https://t.co/kw6EJIGNrI… pic.twitter.com/qop6ks8KoY
— BJP (@BJP4India) March 7, 2024
बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। एसपीजी के साथ ही एनएसजी और मार्कोस कमांडो तैनात किए गए है। गौरतलब है, कि इससे पहले तक कश्मीर में किसी भी प्रधानमंत्री के दौरे पर हड़ताल का ऐलान होता था, लेकिन आज पूरी घाटी के लोगों के साथ ही राजनीतिक पार्टियां भी पीएम के स्वागत में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर आगमन को लेकर स्थानीय लोग पूरे जोश में नजर आए।
